रोहतास में रेलवे प्लेटफार्म पर RPF ने बरामद की पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस
   नए लुक में दिखेगा सासाराम जंक्शन        बिहार में वाहन चेकिंग कर रहे फर्जी दारोगा-सिपाही सहित 4 गिरफ्तार

25 मई से इंद्रपुरी बराज से छोड़ा जाएगा नहरों में पानी

जल संसाधन विभाग ने 25 मई से इंद्रपुरी बराज से धान की बिचड़ा के लिए नहरों में पानी छोड़ने का फैसला किया है।
रोहतास में सिंचाई के जीवन रेखा कहे जाने वाले इंद्रपुरी बराज से 25 मई को पानी छोड़े जाने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी नहरों की तटबंध की मरम्मत की जा रही है, ताकि पानी को बर्बाद होने से रोका जा सके। बताया जा रहा है की धान की बिचड़ा के लिए नहरों में पानी छोड़ा जा रहा है। विभाग ने बताया की बराज में पानी पर्याप्त है।