बिक्रमगंज S.D.M कार्यालय के परिचारी बिनोद कुमार को 1 लाख 16 हजार रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग ने की गिरफ्तारी    एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार  नासरीगंज के वार्ड आठ निवासी 28 वर्षीय अंतरराज्यीय ठग रुपेश कुमार उर्फ संजय कुमार को गिरफ्तार किया गया
        बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री शनिवार को गयाजी पहुंचे      छितराटाड़ गांव में कुएं से नौ वर्षीय बच्ची का शव बरामद

ऐतिहासिक गुप्ताधाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब

सावन माह की पहली सोमवारी पर ऐतिहासिक गुप्ताधाम स्थित गुप्तेश्वरनाथ को जलाभिषेक के रोहतास। सावन माह की पहली सोमवारी पर ऐतिहासिक गुप्ताधाम स्थित गुप्तेश्वरनाथ को जलाभिषेक के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव के जयघोष से कैमूर की वादी गुंजायमान हो उठी। आज लगभग 70 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। गुप्ताधाम गुफा में गैस की कमी के कारण दो दर्जन से अधिक को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया।

धाम से लौटे रहे गाजीपुर (यूपी) के जामनिया निवासी विनोद जायसवाल, अजय जायसवाल, ¨रकु कुमार, बक्सर के मनोज कुमार, बेदू कुमार आदि ने बताया कि इतने बड़े मेला के बावजूद धाम पर प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस बार एक भी आक्सीजन सिलेंडर गुप्ता में नहीं होने से काफी गैस हो गई थी। जिससे काफी संख्या में श्रद्धालु सांस फुलने से बेहोश हो रहे थे।

धाम पर स्वास्थ्य शिविर भी नहीं लगा है। जिससे ऐसे लोगों को इलाज की कोई सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के सहारे उनके दर्शन पूजन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। गुफा में प्रकाश की भी व्यवस्था नहीं है। पीने के पानी की भी समस्या बनी हुई है। मात्र दो चापाकल चालू हालत में है। जिस पर पानी लेने के लिए लोगों के बीच धक्का मुक्की हो रही है। गौरतलब हो कि पूर्व में यहां प्रशासन की ओर से आक्सीजन सिलेंडर, प्रकाश के लिए जेनरेटर की व्यवस्था तथा चिकित्सा शिविर भी लगाया जाता था। परंतु कैमूर पहाड़ी को अभ्यारण्य घोषित किए जाने के बाद विगत चार-पांच वर्षों से प्रशासन च्े सेंच्यूरी एरिया का हवाला दे यहां की व्यवस्था से अपना हाथ ¨खच लिया है।

Source: Jagaran