सासाराम के वार्ड न० 6, डिहरा में विशाल रावण दहन एवं बाल झाँकी का आयोजन किया जायेग़ा    यहाँ हर साल दशहरा के शुभ अवसर पर आयोजन किया जाता है   रोहतास के करगहर में दारोगा की पत्नी ने फांसी लगा की आत्महत्या
        पंचायतों में 10 अक्टूबर तक चलेगा नया राशन कार्ड बनाने और नाम जोड़ने का अभियान    नए लुक में दिखेगा सासाराम जंक्शन   नवरात्रि पर मां ताराचंडी धाम में भक्तों की भीड़:

ग्राम डिहरा, वार्ड no 6, नगर निगम सासाराम रावण दहन 2023

हर साल की भांति इस साल भी ग्राम *डिहरा*, वार्ड नं 6, नगर निगम सासाराम में *विजयादशमी* के उपलक्ष्य पर 24 अक्टूबर 2023 को रावण दहन और बाल झांकी का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का उद्घाटन सत्यवती देवी (उपमेयर नगर निगम सासाराम) और पुरस्कार वितरण शिवसागर थाना प्रशासन के श्री मुकेश कुमार जी ने किया।

बाल झांकी का मुख्य उद्देश वर्तमान में दहेज प्रथा के प्रति जागरूकता को ले कर दर्शाया गया, जिसमे मुख्य भूमिका में सूरज कुमार तथा आशाराम के भूमिका में मनीष कुमार राय का झांकी लोगों को बहुत पसंद आया।
शिवसागर प्रशासन के मुकेश कुमार ने कहा की आज भी गांव के लोगों में कला का बेहतरीन प्रतिभा  है।
ये कार्यक्रम विजयादशमी पर हर साल आयोजित होता है जिसमे हजारों की संख्या में लोग शामिल होते है
कार्यक्रम का आयोजन गांव के ही स्थानीय लोगों द्वारा की जाती है, जिसमे आशुतोष कुमार तिवारी, शिक्षक चंदन कुमार, राम भरत सिंह, सूर्यवंश सिंह, गुड्डू कुमार, रविकांत कुमार, दिनेश सिंह तथा समस्त ग्रामीण जनता ने किया।